GDMCMT कॉलेज में दो दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने दीप सज्जा, रंगोली,और नृत्य गतिविधियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अकादमिक निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा ने विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थिओं का उत्साहवर्धन किया| कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही|